भारत एवं विश्व का भूगोल

भारत एवं विश्व का भूगोल

  1. बहुत ठंडे प्रदेशों में दरारों और जोड़ों में भरे जल के जमने से उनका टूटना कहलाता है - तुषारी अपक्षय
  2. मौसम की सभी घटनाएं घटती हैं - क्षोभमण्डल में
  3. अधिक गति वाली महासागरीय धाराओं को कहते हैं - स्ट्रीम
  4. कम गति वाली धाराओं को कहते हैं - ड्रिफ्ट
  5. ज्वार भाटा उत्पन्न होते हैं - चन्द्रमा तथा सूर्य के पृथ्वी पर गुरुत्वाकर्षण बल द्वारा खिंचाव के कारण
  6. गोदावरी और कृष्णा नदियों के डेल्टाओं के मध्य कौनसी झील अवस्थित है ? - कोलेरू झील
  7. उत्तर पूर्वी मानसून भारत के अधिकांश भाग में वर्षा क्यों नहीं करते ? - क्योंकि वे स्थल से चलने वाली ठण्डी एवं शुष्क पवनें होती हैं
  8. काइकालूर खनिज तेल किस नदी घाटी के क्षेत्र में है ? - कृष्णा गोदावरी
  9. लघु हिमालय श्रेणी के ढालों पर छोटे-छोटे घास के मैदानों को कश्मीर में कहा जाता है - मर्ग
  10. सुन्दरवन डेल्टा का निर्माण करने वाली नदियाँ हैं - गंगा और ब्रह्मपुत्र
  11. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार कितने राज्यों / केन्द्रशासित राज्यों में हिन्दू धर्मानुयायी अल्पसंख्यक हैं ? - 8 राज्यों में [लक्षद्वीप (2.5 %), मिजोरम (2.75 %), नगालैण्ड (8.75 %), मेघालय (11.53 %), जम्मू कश्मीर (28.44 %), अरुणाचल प्रदेश (29 %), मणिपुर (31.39 %) एवं पंजाब (38-40 %) में ]
  12. गोल्डी लॉक्स जोन (Goldi Locks Zone) है - भूपृष्ठ के ऊपर वासयोग्य मण्डल की सीमाएं
  13. सूर्य और पृथ्वी के बीच औसत दूरी है - 150 x  किमी
  14. जब दिन और रात की अवधि बराबर होती है (21 मार्च और 23 सितम्बर को), तो सूर्य की किरणें सीधी पड़ती हैं - भूमध्य रेखा पर
  15. अफ्रीका की कौनसी नदी मकर रेखा को दो बार काटती है ? - लिम्पोपो
  16. रेडियो तरंगों के विक्षेपण के लिए वायुमण्डल का कौनसा स्तर उत्तरदायी है ? - आयनमण्डल ( Ionosphere )
  17. साफ रात मेघीय रातों की अपेक्षा अधिक ठण्डी होती है - पृथ्वी से उत्सर्जित विकिरण के कारण
  18. ओरान जनजाति कहाँ पाई जाती है ? - अण्डमान एवं निकोबार द्वीप समूह में
  19. विश्व में चाँदी का सबसे बड़ा उत्पादक देश है - मैक्सिको
  20. कार्डामम पहाड़ियाँ जिन राज्यों की सीमाओं पर स्थित हैं, वह है - केरल एवं तमिलनाडु की सीमा पर
  21. वह सीमा जिसके बाहर तारे आंतरिक मृत्यु से ग्रसित होते हैं, कहलाती है - चन्द्रशेखर सीमा
  22. अगर सूर्य और पृथ्वी के बीच दूरी एक चौथाई कम हो जाए तो सबसे अधिक संभावना होगी कि - हमारे वर्ष की अवधि कम हो जाएगी
  23. हमारी आकाशगंगा के केन्द्र की परिक्रमा करने में सूर्य को समय लगता है -  25 करोड़ वर्ष
  24. भारत की सबसे छोटी स्थल सीमा है - अफगानिस्तान के साथ (106 किमी )
  25. भारत की सर्वाधिक लम्बी स्थल सीमा है - बांग्लादेश के साथ (4096.7 किमी)
  26. चन्द्रमा पर काले धब्बों वाले क्षेत्र (Lunar Mare) को कहा जाता है - सी. ऑफ ट्रांक्विलिटी (Sea of Tranquality)
  27. 'दुलहस्ती हाइड्रो पॉवर स्टेशन' किस नदी पर अवस्थित है ? - चिनाब नदी पर
  28. भारत का सुदूरस्थ दक्षिणतम बिन्दु 'इन्दिरा प्वाइंट' अवस्थित है - गेट निकोबार में
  29. भारत का सुदूरस्थ पूर्वी बिन्दु 'किविंशू' स्थित है - अरुणाचल प्रदेश में
  30. 'रोरिंग फोर्टीज' शब्द प्रयुक्त होता है -  40° से 60° दक्षिणांश के मध्य सशक्त समुद्री हवाएं जाता है
  31. मंगल और बृहस्पति की कक्षाओं के बीच सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करने वाले शैल के छोटे टुकड़ों के समूह को कहते हैं - क्षुद्र ग्रह
  32. किस ग्रह के सर्वाधिक उपग्रह हैं ? - शनि (82)
  33. एक ग्रह के दिन का मान और उसके अक्ष का झुकाव लगभग पृथ्वी के दिन मान और झुकाव के समतुल्य है वह ग्रह है - मंगल
  34. अपवाह क्षेत्र (Drainage Area) की दृष्टि से विश्व की सबसे लम्बी नदी है - अमेजन
  35. मेडागास्कर सबसे बड़ा द्वीप है - हिन्द महासागर का
  36. टिहरी पनबिजली परियोजना जिस नदी पर अवस्थित है, वह है - भागीरथी
  37. कल्पोंग जलविद्युत् परियोजना अवस्थित है - अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में
  38. अणुशक्ति विद्युत् निगम लिमिटेड एक संयुक्त उपक्रम है - भारतीय ऊर्जा निगम और एनटीपीसी (NTPC) का
  39. कत्था बनाने हेतु किस पेड़ की लकड़ी का प्रयोग होता है ? - खैर की लकड़ी का
  40. झारखण्ड के संथाल परगना में लगने वाला दुमका का हिजला मेला किस नदी के तट पर आयोजित किया जाता है ? - मयूराक्षी नदी के तट पर
  41. नाथू ला दर्रा अवस्थित है - सिक्किम में
  42. कौनसे ग्रह के सर्वाधिक प्राकृतिक उपग्रह अथवा चन्द्रमा हैं ? - बृहस्पति ग्रह के (67)
  43. सूर्य से दूरी के क्रम में कौनसे दो ग्रह, मंगल और यूरेनस के बीच हैं ? - बृहस्पति और शनि
  44. शून्य अंश अक्षांश तथा शून्य अंश देशान्तर अवस्थित है - अटलांटिक महासागर में
  45. महाद्वीपों में से किस महाद्वीप में देशों की संख्या अधिकतम - अफ्रीका (54)
  46. क्षेत्रफल के अनुसार सबसे बड़ा महाद्वीप है - एशिया
  47. ओंकारेश्वर परियोजना किस नदी पर अवस्थित है ? - नर्मदा नदी पर
  48. भारत के उत्तरी मैदानों में शीत ऋतु में वर्षा होती है - पश्चिमी विक्षोभों से
  49. किस नदी के तट पर बद्रीनाथ का प्रसिद्ध मन्दिर स्थित है ? - अलकनन्दा नदी पर
  50. सोन, नर्मदा एवं महानदी निकलती है - अमरकंटक से
  51. सूर्य का प्रभामण्डल प्रकाश के अपवर्तन से उत्पन्न होता है - स्तरी मेघों के धूल कणों में
  52. किस राज्य का समुद्री तट दक्षिण अमरीका के विशाल ऑलिव रिडले कछुओं के निलय स्थल के रूप में प्रसिद्ध हुआ है ? - ओडिशा
  53. विक्टोरिया जलप्रताप किस नदी से संबद्ध है ? - जैम्बेजी
  54. विश्व वनक्षेत्र में से किस एक के फैलाव की प्रतिशतता सर्वाधिक -  शीतोष्ण शंकुवृक्षी वन
  55. बलिआरिक द्वीप समूह कहाँ स्थित है ? - भूमध्य सागर
  56. कौनसा महाद्वीप 'प्यासी भूमि का देश' कहा जाता है ? - आस्ट्रेलिया
  57. यदि एक प्रेक्षक तारों को क्षितिज से लम्बवत् उठते देखता है, तो वह अवस्थित होता है - विषुवत् रेखा पर
  58. छोटा नागपुर पठार की सबसे ऊँची चोटी कौनसी है ? - पारसनाथ
  59. भारत का सबसे पहला जलविद्युत् केन्द्र, शिवसमुद्रम जो शरावती नदी पर स्थित है, किस राज्य में है ? - कर्नाटक राज्य में
  60. देश का सर्वप्रथम सुपर फॉस्फेट खाद्य का कारखाना 1906 में कहाँ खोला गया था ? -  रानीपेट (चेन्नई)
  61. कर्क रेखा (Tropic of Cancer) विश्व के जिन देशों से होकर गुजरती है, वे हैं - ताइवान, चीन, बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), सऊदी अरब, चाड, नाइजर, माली, हवाई द्वीप (अमरीका), बहामास, मॉरी तानिया, अल्जीरिया, लीबिया, मिस्र, भारत, म्यांमार, ओमान
  62. स्थल एवं जल पुर विषुवत् रेखा (Equator line) जिन 13 देशों से गुजरती है, वे हैं  - कोलम्बिया, ब्राजील, किरिबाती, इक्वेगेर, इण्डोनेशिया, मालदीव, सोमालिया, युगांडा, केन्या कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य, कांगो गणराज्य, गैबन एवं साओ टोम और प्रिंसिप
  63. हमारी आकाशगंगा के केन्द्र की परिक्रमा करने में सूर्य को समय लगता है - 25 करोड़ वर्ष
  64. वह सीमा, जिसके बाहर तारे आन्तरिक मृत्यु से ग्रसित होते हैं, कहलाती है - चन्द्रशेखर सीमा
  65. यदि एक प्रेक्षक तारों को क्षितिज से लम्बवत् उठते देखता है, तो वह अवस्थित होता है -  विषुवत् रेखा पर
  66. यमुना नदी का उद्गम स्थान है - हिमनद के बंदरपूँछ चोटी से
  67. भारत श्रीलंका जिस सन्धि से अलग होते हैं, वह है - पाक जलडमरूमध्य
  68. देशान्तरों में कौनसी भारत की प्रमाणिक मध्याह्न रेखा कहलाती - 82° 30' पूर्वी देशान्तर
  69. 23° 30' उत्तरी अक्षांश भारत को दो बराबर भागों में विभाजित करता है, इसे कहते हैं - कर्क रेखा
  70. चौराबाडी ग्लेशियर स्थित है - रुद्रप्रयाग जिले के केदारनाथ मन्दिर के उत्तर में
  71. जिस ग्रह के दिन का मान और उसके अक्ष का झुकाव लगभग पृथ्वी के दिन के मान और झुकाव के समतुल्य है, वह है - मंगल ग्रह
  72. पृथ्वी की संरचना में, प्रावार (मैंटल) के नीचे क्रोड (Core) निर्मित हुई है - लौह से
  73. सूर्य का निकटतम ग्रह है - बुध
  74. सूर्य तथा पृथ्वी के मध्य ग्रह है - बुध एवं शुक्र
  75. ब्लैक होल (Black Hole) अंतरिक्ष में एक पिंड है, जो किसी भी प्रकार के विकिरण को बाहर नहीं आने देता । इस गुण का कारण है - इसका बहुत उच्च घनत्व
  76. उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश राज्यों में संयुक्त राजघाट नदी घाटी परियोजना लागू की गई है - बेतवा नदी पर
  77. मुलिंग ला दर्रा स्थित है - उत्तराखण्ड में
  78. कौनसा महत्वपूर्ण अक्षांश भारत को दो लगभग बराबर भागों में विभाजित करता है ? - 23° 30' उत्तर
  79. ब्रह्मपुत्र नदी का बहाव क्षेत्र है - तिब्बत, बांग्लादेश, भारत
  80. कौनसी नदी कच्छ के रन की दलदली भूमि में लुप्त हो जाती - लूनी नदी
  81. इंडोनेशिया के सुमात्रा तथा भारत के ग्रेट निकोबार द्वीप को अलग करता है - ग्रेट चैनल
  82. भारत चीन के बीच की सीमा रेखा कहलाती है - मैकमोहन रेखा (निर्धारण 27 अप्रैल, 1914 को शिमला में)
  83. भारत पाकिस्तान के बीच की सीमा रेखा है - रेडक्लिफ रेखा (निर्धारण 15 अगस्त, 1997 को सर सी. जे. रेडक्लिफ द्वारा)
  84. पृथ्वी तथा सूर्य के मध्य अधिकतम दूरी होती है - 4 जुलाई को (अपसौर के दौरान)
  85. पृथ्वी एवं सूर्य के बीच निम्नतम दूरी होती है - 3 जनवरी को (उपसौर के दौरान)
  86. उपसौरिक एवं अपसौरिक को मिलाने वाली काल्पनिक रेखा कहलाती है - एपसाइड रेखा
  87. तारे के टिमटिमाने का कारण है - प्रकाश का अपवर्तन
  88. भारत में पश्चिम की ओर बहने वाली नदियाँ जो डेल्टा नहीं बनाती हैं - नर्मदा और ताप्ती
  89. लक्षद्वीप समूह का सबसे बड़ा द्वीप है - आण्ड्रोट
  90. बंगाल की खाड़ी में बांग्लादेश और भारत की सीमा पर स्थित द्वीप है - न्यू मूर द्वीप
  91. क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से भारत का सबसे बड़ा संघ शासित राज्य है - अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह (8,249 वर्ग किमी)
  92. बांग्लादेश की सीमा से लगे भारतीय राज्य हैं - मेघालय, असम, पश्चिम बंगाल एवं त्रिपुरा
  93. किस देश के साथ भारत की स्थल सीमा सबसे लम्बी है ? - बांग्लादेश के साथ (4096.7 किमी)
  94. मृदा का लवणीभवन मृदा में एकत्रित सिंचित जल के वाष्पीकृत होने से पीछे छूटे नमक और खनिजों से उत्पन्न होते हैं । सिंचित भूमि पर लवणीभवन का प्रभाव होता है - यह कुछ मृदाओं को अपारगम्य बना देता है
  95. उकई नदी परियोजना किस नदी पर स्थित है ? - ताप्ती नदी पर
  96. मंगल और बृहस्पति की कक्षाओं के बीच सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करने वाले शैल के छोटे टुकड़ों को कहते हैं - क्षुद्र ग्रह
  97. रियोग्रांडे नदी सीमा बनाती है - मैक्सिको एवं संयुक्त राज्य अमरीका के बीच
  98. महासागरों में ज्वार भाटा की उत्पत्ति के कारण हैं - गुरुत्वाकर्षण, अभिकेन्द्रीय बल एवं अपकेन्द्रीय बल
  99. क्षेत्रफल एवं आयतन के आधार पर विश्व की सबसे बड़ी झील है - कैस्पियन सागर
  100. कोरल रीफ एवं जीवाश्म पट्टी प्रायः पायी जाती है - कर्क एवं मकर रेखा के बीच तटीय क्षेत्रों में
  101. चन्द्रमा पृथ्वी की एक परिक्रमा करता है - 27 दिन 8 घण्टे में
  102. पृथ्वी द्वारा सूर्य की परिक्रमा में लगा समय - 365 दिन 8 घण्टे
  103. तीन वीघा कॉरिडोर जोड़ता है - भारत और बांग्लादेश को
  104. भारत में स्थित सबसे ऊँची झील है - चोलामू (सिक्किम)
  105. भारत का सबसे लम्बी तटरेखा वाला राज्य है - गुजरात
  106. भारत का सबसे ऊँचा जल प्रपात है - जोग / गरसोप्पा (कर्नाटक)
  107. विश्व की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है - कैस्पियन सागर (रूस)
  108. दक्षिण भारत का मैनचेस्टर कहलाता है - कोयम्बटूर
  109. भारत के किस राज्य को 'धान का कटोरा' कहा जाता है - छत्तीसगढ़ को
  110. विश्व का सबसे लम्बी सीमा वाला देश है - कनाडा
  111. चौराबाडी ग्लेशियर स्थित है - उत्तराखण्ड में केदारनाथ मन्दिर के उत्तर में
  112. हिमालय की रचना समान्तर वलय श्रेणियों से हुई है, जिसमें से प्राचीनतम श्रेणी है - वृहत हिमालय श्रेणी
  113. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार वर्षा का दिन वह होता है, जब किसी विशेष स्थान पर वर्षा की मात्रा होती है - 24 घण्टे में 2.5 मिमी से ऊपर
  114. टिहरी पनबिजली कॉम्प्लेक्स किस नदी पर अवस्थित है ? - भागीरथी
  115. गुलाबी क्रान्ति सम्बन्धित है - प्याज उत्पादन से
  116. भारत में टिन संसाधन वाला एकमात्र राज्य है - छत्तीसगढ़
  117. दक्षिण एशिया में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा देश है - मालदीव
  118. अपवाह क्षेत्र (Drainage Area) की दृष्टि से विश्व की सबसे लम्बी नदी है - अमेजन
  119. विश्व की सबसे बड़ी ताजे पानी की झील है - लेक सुपीरियर
  120. मुख्य कारक जो किसी क्षेत्र के जलवायु को निर्धारित करता है, वह है - अक्षांश
  121. दक्षिणी गोलार्द्ध में सबसे लम्बा दिन कब होता है ? -22 दिसम्बर को
  122. ताशकन्दः समरकन्द, बुखारा नगर किस देश में हैं ? - उज्वेकिस्तान में
  123. कोचीन का जुड़वाँ नगर है - एर्नाकुलम
  124. ज्वालामुखी पर्वत कोटोपेक्सी कहाँ स्थित है ? - इक्वेडोर में
  125. ग्रेनाइट की गणना किस प्रकार की चट्टानों में की जाती है ? - पातालीय आग्नेय शैल (Plutonic Igneous Rocks)
  126. 'मरियाना ट्रेच' कहाँ स्थित है ? - पश्चिमी प्रशांत महासागर में
  127. भारत में प्रथम बहुउद्देश्यीय नदी घाटी परियोजना का निर्माण किस नंदी पर किया गया था ? - दामोदर नदी पर
  128. सिन्धु नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी कौनसी है ? - सतलज ने
  129. सूवा (Suva) किस देश की राजधानी है ? - फिजी की
  130. कोलम्बिया का पठार किस देश में है ? - सयुक्त राज्य अमरीका में
  131. भारत के किस भाग में सर्वाधिक दैनिक तापान्तर पाया जाता - राजस्थान के मरुस्थलीय क्षेत्रों में
  132. दक्षिण भारत की नदियाँ प्रमुख रूप से कौनसा अपवाह तन्त्र रखती हैं ? - वृक्षनुमा
  133. नदियों की लम्बाई के अवरोही क्रम में गोदावरी, महानदी, नर्मदा व ताप्ति का सही अनुक्रम है - गोदावरी - नर्मदा - महानदी - ताप्ति
  134. किस प्रकार की मृदा की जलधारण क्षमता सबसे कम होती है - बलुई दोमट
  135. 'केन्द्रीय मृदा लवणता अनुसन्धान (CSSRI) अवस्थित है - करनाल (हरियाणा) में
  136. हमारी आकाशगंगा के केन्द्र की परिक्रमा करने में सूर्य को समय लगता है - 25 करोड़ वर्ष
  137. वह सीमा, जिसके बाहर तारे आन्तरिक मृत्यु से ग्रसित होते हैं, कहलाती है - चन्द्रशेखर सीमा
  138. हमारे अन्तरिक्ष में तारमण्डलों की संख्या है - 88
  139. हीरक वलय एक दृश्य है, जिसे देखा जा सकता है - केवल पूर्णतया पथचिह्न के परिधीय क्षेत्रों पर
  140. अगर सूर्य और पृथ्वी के बीच दूरी एक चौथाई कम हो जाए, तो सबसे अधिक सम्भावना होगी कि - हमारे वर्ष की अवधि कम हो जाएगी  
  141. कर्क रेखा, भारत के किन-किन प्रांतों से होकर गुजरती है ? - गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, प. बंगाल, झारखण्ड, त्रिपुरा और मिजोरम
  142. भारत का सबसे पूर्वी एवं पश्चिमी राज्य है क्रमशः - अरुणाचल प्रदेश एवं गुजरात
  143. भारतीय मानक समय (IST) एवं ग्रीनविच माध्य समय (GMT) में अन्तर पाया जाता है - +5 घण्टे का
  144. लिपुलेज एव मुलिंग ला दर्रा भारत के किस राज्य में पाया जाता है ? - उत्तराखण्ड में
  145. बुम ला, जेलेप ला एवं शिपकी ला दर्रे भारत के किस राज्य में पाए जाते हैं ? - बुम ला  (अरुणाचल प्रदेश), जेलेप ला (सिक्किम), शिपकी ला (हिमाचल प्रदेश)
  146. 2011 की जनगणना के अनुसार शोम्पेन जनजाति कहाँ पाई जाती है ? - आन्तरिक निकोबार द्वीप समूह में
  147. किस ग्रह के दिन का मान और उसके अक्ष का झुकाव लगभग पृथ्वी के दिन के मान और झुकाव के समतुल्य है ? - मंगल
  148. पृथ्वी ग्रह की संरचना में प्रावार (मैंटल) के नीचे, क्रोंड (Cored) किससे बना है ? - लौह
  149. पृथ्वी पर उष्ण शुष्क मरुस्थलीय जलवायु का विस्तार मिलता है - 15- 30° अक्षांशों के बीच
  150. पृथ्वी की भूमध्य रेखा की कुल लम्बाई लगभग है - 40,045 किमी ( 24,901 मील )
  151. रेडियो तरंगों के विक्षेपण के लिए वायुमण्डल के स्तरों में से कौनसा स्तर उत्तरदायी है ? - आयनमण्डल (Ionosphere)
  152. सर्वाधिक ऊँचाई के बादल हैं - पक्षाभ स्तरी बादल (ये मुख्यतः 18,000 फीट से अधिक ऊँचाई पर पाये जाते हैं)
  153. एल-निनो बनता है - प्रशांत महासागर में
  154. 'तकला मकान' मरूस्थल अवस्थित है - चीन में
  155. जब अर्द्ध चन्द्र होता है, तो सूर्य, पृथ्वी एवं चन्द्रमा के बीच कोण होता है - 90°
  156. ध्वस्त नगर (Ghost town) वे नगर हैं - जो नगर नष्ट हो चुके हैं, लेकिन जिनके अवशेष अब भी दिखाई देते हैं
  157. पाराद्वीप बंदरगाह अवस्थित है - ओडिशा में
  158. गंगा नदी की एकमात्र सहायक नदी जिसका उद्गम मैदान से - गोमती
  159. कौनसी जनजाति दीपावली को शोक का त्यौहार मानती है - थारू
  160. भारत से उपबन्ध पुराचुम्बकीय परिणामों से संकेत मिलते हैं कि भूतकाल में भारतीय स्थलपिंड सरका है - उत्तर को
  161. 'दुलहस्ती हाइड्रो पॉवर स्टेशन' किस नदी पर अवस्थित है ? - चिनाब नदी पर
  162. भारत से उपबन्ध पुराचुम्बकीय परिणामों से संकेत मिलता है कि भूतकाल में भारतीय स्थलपिण्ड सरका है - उत्तर को
  163. भारत की सर्वाधिक लम्बी स्थल सीमा किस देश के साथ है ? - बांग्लादेश (4096.7 किमी)
  164. भारत की सबसे छोटी स्थल सीमा किस देश के साथ है ? - अफगानिस्तान (106 किमी)
  165. चम्बल घाटी के खोह खड्डों का निर्माण किस प्रारूप का अपरदन है ? - अवनालिका अपरदन (Gully- Erosion)
  166. राष्ट्रीय अन्तर्देशीय नौवहन संस्थान (NINI) अवस्थित है - पटना में
  167. ग्लोब पर दो स्थानों के बीच न्यूनतम दूरी नहीं होती है - अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा पर
  168. चन्द्रमा पर काले धब्बों वाले क्षेत्र (Lunar Mare) को कहा जाता है - "सी ऑफ ट्रांक्विलिटी' (Sea of Tranquility)
  169. कौनसा ग्रह सौर जगत का सबसे दूर का ग्रह है ? - कभी वरुण कभी यम
  170. जब अर्द्ध चन्द्र होता है, तो सूर्य, पृथ्वी तथा चन्द्र के बीच का कोण होता है - 90°
  171. पिंगो (Pingo) स्थलाकृति पायी जाती है - परिहिमानी क्षेत्र में
  172. सहरिया जनजाति के लोग निवासी हैं - राजस्थान के
  173. जीवनरक्षक अथवा बचाव सिंचाई इंगित करती है - पी. डब्ल्यू. पी. (Permanent Wilting Point- PWP)
  174. काल्पोंग जलविद्युत परियोजना अवस्थित है - अण्डमान एवं निकोबार द्वीप समूह में
  175. कौनसा फसल चक्र पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए सर्वाधिक उपयुक्त समझा जाता है ? - धान-मक्का-गेहूँ
  176. 'मीठी विरदी परमाणु ऊर्जा संयन्त्र' किस देश के सहयोग से स्थापित किया जा रहा है ? - अमरीका के सहयोग से भावनगर (गुजरात) जिले में
  177. 'डेलबर्जिया' जाति किन पौधों से सम्बन्धित है ? - शीशम (Red Wood), किंगवुड, ट्यूलिपवुड, मनीवुड आदि
  178. विश्व का सबसे बड़ा प्रमाणित तेल भण्डार स्थित है - वेनेजुएला में
  179. महासागरों और समुद्रों में ज्वार भाटाओं का कारण है - सूर्य का गुरुत्वीय बल, चन्द्रमा का गुरुत्वीय बल एवं पृथ्वी का अपकेन्द्रीय बल
  180. डेटम रेखा है - समुद्र तल की क्षैतिज रेखा, जिसमें ऊँचाई तथा गहराई की माप होती है
  181. रेगुर क्या है ? - काली मिट्टी
  182. आस्ट्रेलिया में सर्वाधिक लम्बा दिन कब होता है ? - 22 दिसम्बर को
  183. अधिकांश मौसम सम्बन्धित घटनाएं वायुमण्डल के किस भाग में होती है ? - क्षोभमण्डल में
  184. विश्व के मानचित्र के सर्वप्रथम निर्माणकर्ता थे - अनेग्जीमेंडर
  185. भूमध्यरेखा की लम्बाई कितनी है ? - 6,378 किमी
  186. एशिया का निष्प्राण क्षेत्र किसे कहा जाता है ? - पामीर क्षेत्र को
  187. जनसंख्या की दृष्टि से तथा क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में कौनसा स्थान है ? - - जनसंख्या की दृष्टि से दूसरा, क्षेत्रफल की दृष्टि से सातवाँ
  188. भारत के किस राज्य की सीमा एक ओर चीन से और दूसरी ओर पाकिस्तान से मिलती है ? - जम्मू - कश्मीर
  189. महाबलेश्वर किस राज्य में स्थित है ? - महाराष्ट्र में
  190. दण्डकारण्य योजना कहाँ स्थित है ? - छत्तीसगढ़ में 
  191. भारत का सुदूरस्थ दक्षिणतम बिन्दु 'इंदिरा प्वाइंट' अवस्थित है - ग्रेट निकोबार में
  192. भारत का सुदूरस्थ पश्चिमी बिन्दु (Westernmost point) 'गौर मोती' या 'गुहार मोती' स्थित है - गुजरात में
  193. भारत का सुदूरस्थ उत्तरी बिन्दु (Northernmost point) 'इंदिरा कोल' अवस्थित है - जम्मू एवं कश्मीर में सियाचिन ग्लेशियर के निकट
  194. भारत का सुदूरस्थ पूर्वी बिन्दु 'किविंशू' स्थित है - अरुणाचल प्रदेश में
  195. भारतीय मानक समय की देशान्तर रेखा (82° 30') किस नगर से होकर गुजरती है ? - नैनी (इलाहाबाद)
  196. हेडनबर्ग रेखा सीमा निर्धारित करती है - बेल्जियम और जर्मनी के बीच
  197. आस्ट्रिया का शहर वियना किस नदी के किनारे अवस्थित - डेन्यूब नदी
  198. विक्टोरिया जल प्रपात किस नदी से संबद्ध है ? - जाम्बेजी नदी से
  199. यूरोप के किस देश को 'झीलों की वाटिका' कहते हैं ? - फिनलैण्ड को
  200. 'रोरिंग फोर्टीज' शब्द प्रयुक्त होता है - 40° से 60° दक्षिणांश के मध्य सशक्त समुद्री हवाएं
  201. जारवा जनजाति भारत में कहाँ पायी जाती है ? - अंडमान एवं निकोबार में
  202. गंगा नदी उदाहरण है - पूर्ववर्ती अपवाह का
  203. मृदा का लवणीभवन मृदा में एकत्रित सिंचित जल के वाष्पीकृत होने से पीछे छूटे नमक और खनिजों से उत्पन्न होता है । सिंचित भूमि पर लवणीभवन का क्या प्रभाव पड़ता - यह कुछ मृदाओं को अपारगम्य बना देता है
  204. भारत में लवणीय मृदा का सर्वाधिक क्षेत्रफल है - गुजरात में
  205. राष्ट्रीय अन्तर्देशीय नौवहन संस्था (NINI) अवस्थित है - पटना में
  206. अपवाह क्षेत्र (Drainage Area) की दृष्टि से विश्व की सबसे लम्बी नदी है - अमेजन
  207. कौनसी नदी विषुवत् रेखा को दो बार पार करती है ? - जायरे
  208. बैरोमीटर में पारे के तल की अचानक गिरावट सूचक है - तूफान का
  209. "हर दिन कमोवेश एकसा ही होता है । सुबह समुद्री मंद पवन के साथ, साफ और उजली होती है । जैसे जैसे सूर्य आकाश में ऊपर चढ़ता जाता है, गर्मी बढ़ती जाती है, घने बादल बनने लगते हैं और फिर बादलों की गरज और बिजली की गरज के साथ वर्षा होने लगती है, लेकिन शीघ्र ही वर्षा समाप्त हो जाती है," यह उदाहरण किस जलवायु प्रदेश का वर्णन कर रहा है ? - विषुवतीय
  210. एल-निनो बनता है - प्रशांत महासागर में
  211. उत्तर भारत में उपहिमालय क्षेत्र के सहारे फैले समतल मैदान को कहा जाता है - भाबर
  212. सुंदरवन डेल्टा का निर्माण करने वाली नदियाँ हैं - गंगा और ब्रह्मपुत्र
  213. कौनसी नदी कच्छ के रन की दलदली भूमि में जाकर लुप्त हो जाती है ? - लूनी नदी
  214. 1903 में भारत की प्रथम चीनी मिल स्थापित की गई - देवरिया जिले के प्रतापपुर में
  215. ओडिशा में स्थित बादाम पहाड़ किस खनिज के उत्खनन के लिए प्रसिद्ध है ? - लौह अयस्क
  216. हमारे आकाश गंगा के केन्द्र की परिक्रमा करने में सूर्य को समय लगता है - 25 करोड़ वर्ष
  217. सूर्य और पृथ्वी के बीच औसत दूरी है - 150 x 10 सेमी
  218. कौनसी झील तंजानिया और युगांडा के बीच अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाती है ? - विक्टोरिया
  219. बालिआरिक द्वीप समूह स्थित है - भूमध्य सागर में
  220. अगुलहास, दक्षिण हिन्द महासागर में उत्तर से दक्षिण की ओर प्रवाहित होने वाली - गर्म जलधारा है
  221. कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है ? - 8 (गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम)
  222. हिमालय की रचना समांतर वलय श्रेणियों से हुई है जिसमें से प्राचीनतम श्रेणी है - वृहत हिमालय श्रेणी
  223. गुरु शिखर पर्वत चोटी कौनसे राज्य में अवस्थित है ? - राजस्थान
  224. मर्खा घाटी, जुकू घाटी, सांगला घाटी एवं यूथांग घाटी कहाँ स्थित हैं ? - मर्खा घाटी (जम्मू-कश्मीर), जुकू घाटी (नगालैण्ड), सांगला घाटी (हिमालय प्रदेश), यूथांग घाटी (सिक्किम)
  225. भारत में कितने राज्य तटरेखा से लगे हैं ? - 9 (गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल)
  226. यूरेनस सूर्य के चारों ओर एक परिक्रमा में लेता है - 84 वर्ष
  227. अपने परिक्रमा पथ में पृथ्वी लगभग किस माध्य वेग से सूर्य का चक्कर लगाती है ? - 30 किमी / से
  228. यूरेशिया क्षेत्र में पाया जाने वाला शीतोष्ण कटिबंधीय घास का मैदान है - स्टेपीज
  229. कौनसा एक देश भौगोलिक रूप से अमरीकी महाद्वीप में स्थित होने पर भी राजनैतिक दृष्टि से यूरोप का भाग है ? - ग्रीनलैण्ड
  230. कौनसी सीमा रेखा बेल्जियम और जर्मनी के बीच सीमा निर्धारण करती है ? - हैडेनबर्ग रेखा
  231. सबरीमाला मन्दिर किस राज्य में स्थित है ? - केरल में
  232. प्वांइट कैलीमर (Point Callimere) पर्यटक स्थल किस प्रांत में स्थित है ? - तमिलनाडु के नागपट्टनम जिले में
  233. भारत की तटरेखा की कुल लम्बाई है - 7516.6 किमी
  234. प्राचीन भारतीय ऐतिहासिक भूगोल में 'रत्नाकर' नाम सूचक था - हिन्द महासागर का
  235. अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह का सर्वोच्च शिखर पल्याण शिखर' (सैडल पीक) स्थित है - उत्तरी अंडमान में 
  236. मणिपुर में कुछ लोग लटकी हुई गाद (Silt) से बंधे अपतृण (Weeds) और सड़ती वनस्पति में तैरते हुए द्वीपों (Floating Island) पर बने हुए मकानों में रहते हैं, इन द्वीपों को कहा जाता है - फूमडि (Phumdi)
  237. भारत के किस राज्य में फुल्हर झील स्थित है ? - उत्तर प्रदेश में
  238. कौनसी फसलें मृदा को नाइट्रोजन से भरपूर कर देती हैं ? - दलहनी फसलें (अल्फाल्फा, ड्राइ बीन्स, गारबेंजो, बीन्स, मटर, सोयाबीन, उड़द आदि)
  239. गांधी सागर बाँध किस परियोजना का भाग है ? - चंबल परियोजना
  240. नार्मन अर्नेस्ट बोरलॉग, जो हरित क्रांति के जनक माने जाते हैं, किस देश से हैं ? - संयुक्त राज्य अमरीका
  241. बालिआरिक द्वीप समूह स्थित है - भूमध्य सागर में
  242. विश्व की सबसे बड़ी ताजे पानी की झील है - सुपीरियर झील (Lake Superior)
  243. सूर्य का प्रभामण्डल (Halo) प्रकाश के अपवर्तन से उत्पन्न होता है - पक्षाभ मेघों के हिम स्फटकों से
  244. विश्व का कौनसा बंदरगाह विश्व के कॉफी बंदरगाह के रूप में जाना जाता है ? - सेन्टोस बंदरगाह (ब्राजील)
  245. विक्टोरिया जल प्रपात किस नदी से संबद्ध है ? - जेम्बेजी नदी
  246. पॉडजोल है - कोणधारी वन प्रदेशों में पायी जाने वाली मिट्टी
  247. ग्वादर पत्तन किस देश में है ? - पाकिस्तान में
  248. सीकान नामक विश्व की सबसे लम्बी रेल सड़क सुरंग स्थित है - जापान में
  249. पोर्ट डायमंड अवस्थित है - दक्षिण अफ्रीका में
  250. 'फूट लूज' उद्योग से तात्पर्य है - ऐसा उद्योग जो परिवहन या संसाधनों से प्रभावित हुए बिना किसी भी स्थान पर स्थित हो सकता है
  251. भारत में 'चावल के कटोरे' के क्षेत्र के रूप में जाना जाने वाला क्षेत्र - कृष्णा-गोदावरी डेल्टा क्षेत्र
  252. विश्व की 50 % जनसंख्या किन अक्षांशों के बीच संकेन्द्रित - 20° N तथा 40° N
  253. कुल्लू घाटी किन पर्वत श्रेणियों के बीच अवस्थित है ? - मध्य हिमालय एवं शिवालिक
  254. भारतीय उपमहाद्वीप मूलतः एक विशाल भूखण्ड का भाग था जिसे कहते हैं - गोण्डवाना महाद्वीप
  255. कोरकू, झूमर, थाली तथा मुकरना लोकनृत्य किन भारतीय प्रदेशों के लोकनृत्य हैं ? - कोरकू (मध्य प्रदेश), झूमर (हरियाणा), थाली (हिमाचल प्रदेश), मुकरना (मणिपुर)
  256. तेल की अत्यधिक सम्भाव्यता युक्त रावा अपतट खण्ड अवस्थित है - कृष्णा-गोदावरी द्रोणी में
  257. अफ्रीका की कौनसी नदी मकर रेखा (Tropic of Capricorn) को दो बार काटती है ? - लिम्पोपो पदी
  258. संयुक्त राज्य अमरीका और कनाडा में रॉकी पर्वत श्रेणी के पूर्वी ढाल के साथ चलने वाला गर्म एवं शुष्क पवन है - चिनूक
  259. एन्टीसोल है - जलोढ़ मिट्टी
  260. ग्लोब पर दो स्थानों के बीच न्यूनतम दूरी होती है - अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा पर
  261. जम्मू कश्मीर राज्य में स्थित प्रमुख दर्रे हैं - कराकोरम, जोजिला, पीरपंजाल, बनिहाल, बुर्जिल
  262. हिमाचल प्रदेश में स्थित प्रमुख दर्रे हैं - शिपकीला, रोहतांग बड़ालाचा
  263. उत्तराखण्ड में स्थित प्रमुख दर्रे हैं - लिपुलेख, माना, नीति
  264. सिक्किम में स्थित प्रमुख दर्रे हैं - नाथुला, जैलेप्पा
  265. बोन्डिला, यांग्याप एवं दिफू दर्रे किस भारतीय राज्य में अवस्थित हैं ? - अरुणाचल प्रदेश में
  266. तुजु दर्रा कहाँ अवस्थित हैं ? - मणिपुर में
  267. किस राष्ट्रीय उद्यान को टाप स्लिप' के नाम से भी जाना जाता है - इंदिरा गाँधी वन्यजीव अभयारण्य एवं राष्ट्रीय उद्यान (तमिलनाडु)
  268. शेवाराए पहाड़ियाँ अवस्थित है - तमिलनाडु के सलेम जिले में
  269. किस जलडमरूमध्य में से निकाली गई सुरंग यूनाइटेड किंगडम एवं फ्रांस को जोड़ती है ? - डोबर जलडमरूमध्य
  270. अपने परिक्रमा पथ में पृथ्वी लगभग किस माध्य वेग से सूर्य का चक्कर लगाती है ? - 30 किमी / सेकण्ड
  271. 1° देशान्तर की सर्वाधिक दूरी न्यूनतम होती है ? - भूमध्यरेखा पर
  272. माओरी जनजाति का निवास कहाँ है ? - न्यूजीलैण्ड में
  273. तुंगभद्रा, घाटप्रभा, मालप्रभा, मूसी तथा भीमा नदियाँ किस नदी की सहायक नदियाँ हैं ? - कृष्णा नदी की
  274. छोटानागपुर पठार की सबसे ऊँची चोटी कौनसी है ? - पारसनाथ
  275. भारत की सबसे बड़ी नहर परियोजना कौनसी है ? - इन्दिरा गांधी नहर (राजस्थान नहर) परियोजना
  276. भाखड़ा-नागल परियोजना में मानव निर्मित झील को किस नाम से जाना जाता है ? - गोविन्द सागर के नाम से
  277. उत्तरी अमरीका में स्थित 'माउण्ट मैकिले' किस पर्वत की चोटी है ? - रॉकीज की
  278. नीदरलैण्ड्स में समुद्र से लिए गए भू भाग को किस नाम से जाना जाता है ? - पोल्डर के नाम से
  279. लन्दन किस नदी के तट पर स्थित है ? - टेम्स नदी के तट पर
  280. भारत की सर्वाधिक गहरी खान कौनसी है ? - कोलार की खान
  281. दुर्गापुर इस्पात संयंत्र किसके सहयोग से बनाया गया था ? - ब्रिटेन के सहयोग से
  282. खासी और जैन्तिया की पहाड़ियाँ किस राज्य में स्थित है ? - मेघालय में
  283. तूतीकोरन बन्दरगाह किस राज्य में स्थित है ? - तमिलनाडु में
  284. अरावली पहाड़ियों में लूनी नदी का उद्गम स्थल किस शहर के सर्वाधिक समीप पड़ता है ? - अजमेर के
  285. 'न्यू मूर द्वीप' (New Moore Island) कहाँ स्थित है ? - बंगाल की खाड़ी में
  286. कार्डोमम हिल (Cardomom Hill) कहाँ है ? - केरल में
  287. पेरियार जल विद्युत परियोजना किस राज्य में है ? - केरल में
  288. इडुकी (Idduki) जल विद्युत् परियोजना किस राज्य में है ? - केरल में
  289. विश्व के सबसे छोटे देश का क्षेत्रफल मात्र 0 -44 वर्ग किमी है । यह देश कहाँ स्थित है ? - यूरोप में (राज्य- वेटीकन सिटी )
  290. फेयरवेल केप किस देश का दक्षिणतम बिन्दु है ? - न्यूजीलैण्ड का
  291. वनस्पतियों, जानवरों एवं सूक्ष्म जीवों के अवशेष किस प्रकार की चट्टानों में पाए जाते हैं ? - अवसादी
  292. किस पर्वतमा को सह्याद्रि के नाम से जाना जाता है ? - पश्चिमी घाट
  293. मालाबार तट कहाँ से कहाँ तक विस्तृत है ? - मारमागोआ से तिरुवनन्तपुरम तक
  294. सियाचिन ग्लेशियर कहाँ स्थित हैं ? - लद्दाख में
  295. जापान का सबसे बड़ा द्वीप कौनसा है ? - होन्शू द्वीप
  296. गुजरात में ताप्ती नदी पर कौनसी परियोजना स्थित है ? - काकड़ापार परियोजना
  297. इण्डोनेशिया की राजधानी जकार्ता किस द्वीप पर स्थित है ? - जावा द्वीप पर
  298. किस नदी को 'गुजरात की जीवन रेखा' कहा जाता है ? - नर्मदा को
  299. पृथ्वी को गोल बताने वाला प्रथम विद्वान् कौन था ? - पाइथागोरस
  300. चेन्नई के निकट किस स्थान पर नाभिकीय ऊर्जा संयन्त्र की स्थापना की गई है ? - कलपक्कम में
  301. कालाहारी मरुस्थल में निवास करने वाली जनजाति का क्या नाम है ? - बुशमैन
  302. सरदार सरोवर परियोजना बहुउद्देश्यीय परियोजना है, जिसके अन्तर्गत कौनसे राज्य लाभान्वित हैं ? - गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान
  303. मछली उत्पादन की दृष्टि से महत्वपूर्ण ग्राण्ड बैंक तथा डॉगर बैंक कहाँ स्थित हैं ?-  अटलाण्टिक महासागर में
  304. दाचीग्राम वन्य अभयारण्य किस राज्य में स्थित है तथा किसलिए प्रसिद्ध है ? - जम्मू - कश्मीर में, कश्मीरी मृग के लिए
  305. गिरिवन कहाँ पाया जाता है ? यह किस पशु का अभयारण्य है - गुजरात (जिला-जूनागढ़), शेरों का अभयारण्य
  306. गल्फस्ट्रीम गर्म जलधारा तथा लेबोडोर की ठण्डी जलधारा का मिलन स्थान कौनसा है ? - न्यूफाउण्डलैण्ड
  307. पेरू तट के पास उत्तर से दक्षिण दिशा में प्रवाहित होने वाली गर्म जलधारा क्या कहलाती है ? - अलनिनो
  308. कैरेबियन सागर, बैफिन की खाड़ी, हडसन की खाड़ी, मैक्सिको की खाड़ी, बाल्टिक सागर किसके सीमान्त सागर हैं ? - अटलाण्टिक महासागर के
  309. रेगुर मिट्टी की प्राप्ति किससे होती है ? लावा से
  310. सवाना तुल्य घास के क्षेत्रों को वेनेजुएला, कोलम्बिया तथा ब्राजील में क्या कहा जाता है ? - लॉनोज तथा कम्पाज
  311. भारत में कृत्रिम मोती उत्पादन का विकास कहाँ से हुआ - तमिलनाडु से
  312. 'इग्लू' क्या होता है ? - बर्फ से बनाया हुआ एस्किमो का घर
  313. 'पिग्मी' जनजाति का निवास क्षेत्र कौनसा है ? - काँगो बेसिन
  314. वुलर झील में किस नदी का मुहाना स्थित है ? - झेलम नदी का
  315. विशालकाय तारों की समाप्ति किस रूप में होने का अनुमान लगाया जाता है ? - कृष्ण छिद्र (Black Hole) के रूप में
  316. तारों के ताप की माप करने के लिए किस नियम का प्रयोग किया जाता है ? - वियन के विस्थापन नियम (Wien's Displacement Law) का
  317. अवांतरग्रह (Asteroids) किन ग्रहों के बीच स्थित होते हैं ? - मंगल तथा बृहस्पति ग्रहों के बीच
  318. 0° से 5° अक्षांशों के मध्य दोनों गोलाद्धों में निम्न दाब का क्षेत्र क्या कहलाता है ? - शांत कटिबन्ध या डोलड्रम (Doldrum)
  319. विश्व का सबसे गहरा गर्त मेरियाना ट्रेन्च किस सागर / महासागर में स्थित है ? - पश्चिम प्रशान्त महासागर में
  320. कौनसी समुद्री धारा 'अलनिन' कहलाती है ? - पेरू तट के पास उत्तर से दक्षिण दिशा में प्रवाहित होने वाली गर्म जलधारा
  321. अभ्रक उत्पादन में भारत का विश्व में कौनसा स्थान है ? - प्रथम
  322. भारत में हिमालय की सबसे ऊँची चोटी कौनसी है ? - कंचनजंगा
  323. भारत की सबसे बड़ी नहर योजना कौनसी है ? - इन्दिरा गांधी नहर (राजस्थान नहर) परियोजना
  324. बाल्टिक सागर और उत्तरी सागर को कौनसी नहर मिलाती - कील नहर
  325. तारों का टिमटिमाना वायुमण्डलीय किस प्रक्रिया का एक परिणाम है ? - अपवर्तन
  326. किसी मध्याह्न रेखा पर सूर्य के उत्तरोत्तर दो बार गुजरने के समय अन्तराल को क्या कहते हैं ? - सौर दिवस
  327. देशान्तर की सर्वाधिक दूरी कहाँ होती है ? - विषुवत् रेखा पर
  328. विश्व में सर्वाधिक सोना किस देश में प्राप्त होता है ? - दक्षिण अफ्रीका गणराज्य में
  329. चम्बल, केन, बेतवा किस नदी की महत्वपूर्ण सहायक नदियाँ - यमुना नदी की
  330. पश्चिम बंगाल के टीटागढ़ शहर का सम्बन्ध किस मुख्य उद्योग से है ? - कागज उद्योग से  
  331. अरावली पर्वत श्रेणी किस नदी प्रणाली द्वारा विभाजित होती - लूनी एवं बनास द्वारा
  332. वर्नल इक्विनॉक्स (Vernal Equinox) कब होती है ? - 21 मार्च को
  333. स्थानीय पवन सिरक्को किस देश में चलती है ? - इटली में
  334. असम से पृथक् कर बने राज्य हैं - मिजोरम, नगालैण्ड तथा अरुणाचल प्रदेश
  335. ब्लाडीवोस्टक कहाँ है, क्या है ? - रूस के पूर्वी तट पर स्थित महत्वपूर्ण बन्दरगाह
  336. खात्म में किन दो नदियों का संगम होता है ? - नील व श्वेत नदियों का
  337. लौह अयस्क की खानों के लिए मशहूर कुन्द्रेमुख किस राज्य में स्थित है ? - कर्नाटक में
  338. नियाग्रा जलप्रपात किन दो देशों को विभाजित करता है ? - संयुक्त राज्य अमरीका और कनाडा को
  339. 'कराकोरम उच्च मार्ग' किन दो देशों को जोड़ता है ? - पाकिस्तान और चीन को
  340. तीस्ता नदी के जल बँटवारे का विवाद किन दो देशों के बीच है - भारत और बांग्लादेश के बीच
  341. पनियान व इरूला जनजातियाँ किस राज्य में निवास करती - केरल
  342. लघु ज्वार के समय सूर्य, चन्द्रमा और पृथ्वी की कौनसी स्थिति होती है ? - समकोणिक (Quadrature)
  343. 'Mother of Pearl Clouds' किस मण्डल में पाए जाते हैं ? - समताप मंडल से 20- 25 किमी ऊपर
  344. कनाडा का सडबरी (Sudbery) क्षेत्र किस खनिज के लिए विश्वविख्यात है ? - निकेल
  345. पाँच सागरों की भूमि (Land of Five Seas) से किसे सम्बोधित किया जाता है ? - दक्षिण-पश्चिम एशिया
  346. भारत के झारखण्ड राज्य में कौनसी जनजातियों का बाहुल्य है - संथाल जनजाति
  347. विश्व के सबसे ऊँचे पर्वतों का निर्माण किस हलचल के दौरान - अल्पाइन हलचल
  348. ब्लैक हिल, ग्रीन हिल तथा ब्लू हिल पहाड़ियाँ किस देश में स्थित हैं ? - संयुक्त राज्य अमरीका
  349. उकाई परियोजना किस नदी पर स्थित है ? - ताप्ती नदी पर गुजरात में
  350. भारत में थोरियम का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला राज्य कौनसा है ? - केरल हुआ है ?
  351. मौसम को प्रभावित करने वाली अधिकतर घटनाएं किस मण्डल में होती हैं ? - क्षोभमण्डल में
  352. अमरकंटक पहाड़ी दो भिन्न दिशाओं (पश्चिम एवं पूर्व) में बहने वाली दो नदियों का स्रोत है, वे कौनसी नदियाँ हैं ? - नर्मदा एवं महानदी
  353. कोंकण रेलवे परियोजना किन राज्यों से होकर गुजरती है ? - महाराष्ट्र-गोवा-कर्नाटक
  354. थीन बाँध परियोजना कहाँ स्थित है ? - पंजाब में रावी नदी पर
  355. शिवालिक के पर्वतपाद में नदियों द्वारा लाए गए कंकड़ एवं पत्थर से निर्मित मैदान को भारत में किस नाम से जाना जाता - भाबर
  356. विश्व में सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान मासिनराम में औसत वार्षिक वर्षा लगभग होती है - 1,140 सेमी
  357. कौनसा मत्स्य उत्पादन क्षेत्र अटलांटिक महासागर के उत्तर पश्चिम भाग में स्थित है ? - सेंट पियरी बैंक
  358. एक वर्ष में किसी भूमि पर क्रमिक रूप से दो या अधिक फसलों का उत्पादन क्या कहलाता है ? - बहुफसली कृषि
  359. मृदा की अम्लीयता की समस्या को दूर करने के लिए किसका प्रयोग किया जाता है ? - चूना
  360. 'बरमूडा द्वीप' किस महासागर में स्थित है ? - उत्तर-पश्चिमी पूर्वी प्रशांत महासागर
  361. भारत में जनसंख्या घनत्व की दृष्टि से सबसे विरल प्रदेश कौनसा है ? - जम्मू-कश्मीर
  362. भोपाल के भारत भवन का डिजाइन तैयार करने वाला वास्तुकार का क्या नाम था ? - चार्ल्स कोरिआ
  363. महासागरों का निर्माण किस चट्टान से हुआ है ? - बेसाल्टिक चट्टान से
  364. लाई (Lai) जनजाति का निवास क्षेत्र कहाँ है ? - म्यांमार में
  365. हैदराबाद एवं सिकन्दराबाद के बीच कौनसी झील स्थित है ? - हुसैन सागर झील
  366. घूमर, बागरिया तथा शंकरिया लोकनृत्य किस राज्य के प्रमुख लोकनृत्य हैं ? - राजस्थान
  367. खग चंदजेंदा राष्ट्रीय उद्यान कहाँ स्थित है ? - गंगटोक (सिक्किम)
  368. 'पिग्मी' नामक जनजाति कहाँ पाई जाती है ? - मध्य अफ्रीका के घने वनों में (इनकी संख्या जायरे बेसिन में सर्वाधिक है, इनका कद छोटा होता है तथा शरीर का रंग काला होता है)
  369. संसार का कौनसा संसाधन क्षेत्र 40° तथा 50° उत्तरी अक्षाशों के बीच महाद्वीपों के तटों के पास पाया जाता है ? - मत्स्य संसाधन (यहाँ गर्म और ठण्डी जलधाराएँ मिलती हैं, जहाँ अधिक संख्या में मछलियाँ भोजन की तलाश में आती हैं, ग्रैंड बैंक तथा जापान के आस-पास के सागर प्रमुख मत्स्य ग्रहण क्षेत्र हैं)
  370. पृथ्वी के स्थलमंडल का लगभग भाग किस प्रकार की 4 चट्टानों से ढका है ? - अवसादी चट्टान (परन्तु इनका आयतन भूपर्पटी के पूरे आयतन का लगभग 5 प्रतिशत ही है)

Comments